राजधानी में फिर चाकूबाजी, युवक की चाकू घोंपकर ले ली जान, CCTV फुटेज आया सामने

राजधानी में फिर चाकूबाजी, युवक की चाकू घोंपकर ले ली जान, CCTV फुटेज आया सामने

August 16, 2025 0 By Ajeet Yadav

रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में हुए हत्या के मामले ने शहर में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, बीते 13 अगस्त की रात को चार युवकों ने मिलकर सोमनाथ यादव नामक युवक के साथ मारपीट की और इस दौरान उसे चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिजनों के गंभीर आरोप


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्त की शाम को कुछ युवक घर पहुंचे और सोमनाथ को किसी बहाने से बाहर बुलाकर ले गए। इसके बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों का कहना है कि सोमनाथ को जानबूझकर साजिश के तहत फंसाया गया और उसकी हत्या कर दी गई।