सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत: बच्चे को दूध पिलाते सांप ने महिला का डंसा, सोती महिला भी जहरीले सांप का बनी शिकार
August 16, 2025
प्रभा यादव जशपुर।। जिले में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और समय पर इलाज तक पहुंच की कमी को उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अलग-अलग गांवों की दोनों महिलाएं जहरीले सांप के डसने की शिकार हुईं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पहली घटना कमरई गांव की है। यहां एक महिला अपने घर में बच्चे को दूध पिला रही थी, तभी अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिवारजन घबराकर महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुटे, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाने की वजह से उसकी जान नहीं बच सकी।