पुलिया के नीचे नाबालिग लड़की की मिली लाश, एक सप्ताह पुरानी लाश ,शव की हुई पहचान ,कोरवा समाज की ….

पुलिया के नीचे नाबालिग लड़की की मिली लाश, एक सप्ताह पुरानी लाश ,शव की हुई पहचान ,कोरवा समाज की ….

July 31, 2025 0 By Ajeet Yadav
प्रभा यादव बगीचा। एक नाबालिक कोरवा लड़की की पुलिया के नीचे लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है।

अब तक जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार बगीचा के अम्बिकापुर रोड में स्थित बगडोल ग्राम चौक से आगे स्टेट हाइवे के पुलिया के नीचे लगभग 1 सप्ताह पुरानी लाश मिली है, हालांकि स्थल पर उपस्थित मजमे से तरह तरह की बातें निकल कर आ रही है।

कोई इसे मर्डर बता रहा है तो कोई एक्सीडेंट, पर सवाल यह है कि अगर एक्सीडेंट हुआ है तो किस वाहन से हुई है, और वाहन कहां है। वही लोग मर्डर की बात कर रहे हैं, तो उसका सबंध अटल आवास के तरफ चल रहे संदेहास्पद कृत्यों से जोड़कर देखा जा रहा है,

लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वह बगडोल ग्राम की है, और तहसील चौक के आसपास के होटल में सर्व (Serve) करने का काम करती थी।

हालांकि पुलिस अभी सिर्फ जांच की बात कह रही है, और पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाना भी शुरू कर दिया है, और जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस लड़की के साथ हुआ क्या था..!