बिग ब्रेकिंग जशपुर जिले के बगीचा में भूकम्प के झटके, नगर के लोगो मे चर्चा का विषय,पढ़िए कब महसूस किए झटके….
July 31, 2025
प्रभा यादव बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा नगर पंचायत में कुछ सेकेंड के लिए भूकंप के झटके लोगो ने महसूस किए.भूकंप के झटके लोगो ने 7 बजकर 27 मिनट में और 7 बजकर 30 मिनट में महसूस किए जिससे लोग घरों ने निकल गए. भूकम्प के झटको के बाद लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है। भूकम्प के झटकों के बाद कई लोगो के घरों पर हल्की दरारें भी पड़ गई।वार्ड क्रमांक 11 और 01 स्थानीय लोगो का कहना है कि हम लोग इस दौरान सो रहे थे तभी अचानक भूकम्प के झटकों से नींद खुली यह झटका कुछ सेकंड के लिए था जिससे हम लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए.



