रायपुर में गरजे खड़गे, बोले, ‘मोदी दो टांगों से चल रहे हैं, एक हिली तो गिर जाएंगे, भूपेश बघेल और सचिन पायलट ने भी साधा निशाना
July 8, 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस की ‘किसान, जवान और संविधान’ जनसभा में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “मोदी दो टांगों से चल रहे हैं, एक टांग टीडीपी है और दूसरी नीतीश कुमार। इनमें से कोई भी हिली तो मोदी जी गिर जाएंगे।“
सभा में खड़गे ने केंद्र सरकार पर भय और झूठ फैलाकर शासन करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां गरीबों को लूटने, डराने और संविधान को कमजोर करने का काम कर रही हैं। “लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है, वह मर-मिटने को तैयार है,” उन्होंने कहा।
भाजपा पर तीखा हमला: “जनकल्याण की योजनाएं बंद, शराब का कारोबार शुरू”
खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई जनहितकारी योजनाओं को बंद कर दिया और इसके बदले 67 नई शराब दुकानें खोल दीं। उन्होंने कहा कि “अब नकली शराब बेचने का धंधा चल रहा है, जिससे समाज को खोखला किया जा रहा है।“
संविधान पर संघ का एजेंडा?
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि संघ और भाजपा संविधान की मूल आत्मा को मिटाना चाहते हैं। “संघ के एक विचारक ने ‘सेक्युलरिज्म’ और ‘सोशलिज्म’ जैसे शब्दों को संविधान से हटाने की बात कही है,” खड़गे ने कहा।
उन्होंने चेतावनी दी, “अगर आपने संविधान से ये शब्द हटाने की कोशिश की तो पूरा देश आपके खिलाफ खड़ा हो जाएगा।“
सभा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार “दो बैसाखियों पर टिकी” है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “2028 में फिर से वैसी ही लड़ाई लड़नी है जैसी 2018 में लड़ी थी।पायलट ने बारिश के बावजूद जनसभा में डटे कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि “यही कांग्रेस की असली ताकत है।“