संकुल समन्वयकों का इस्तीफा, मूल शाला में कार्यभार लेने का निर्देश, दो दिन के भीतर नये CAC का प्रस्ताव मांगा गया..
July 8, 2025
नाराज संकुल समन्वयकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले सभी संकुल समन्वयकों का इस्तीफा स्वीकर कर उन्हें मूल शाला में भेजने का आदेश दिया है। मामला बस्तर के विकासखंड बकावंड का है। विकासखंड बकावंड के संकुल समन्वयकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
बीईओ ने सभी संकुल समन्वयकों का इस्तीफा स्वीकार करते हुए मूल पदस्थ शाला में कार्यभार लेने का निर्देश दियाहै। वहीं नये संकुल समन्वयकों का प्रस्ताव 2 दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है। जिन संकुल समन्वयकों का प्रस्ताव भेजा जायेगा, उन्हें उसी संकुल के पूर्व माध्यमिक शाला का शिक्षक होना चाहिये। संकुल समन्वयक बनने के कारण उनकी शाला एकल या शिक्षक विहीन नहीं होना चाहिये।