
खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
May 12, 2025रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। आपको बता दे खरोरा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत के साथ ही 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों के निधन एवं 14 लोगों के घायल होने की हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर दिवंगतों के…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।