IAS अफसरों की पार्टी पर विवाद का ग्रहण, थ्री स्टार होटल में फेयरवेल व वेलकम पार्टी का कार्ड हुआ वायरल, बवेला मचते ही प्रोग्राम कैंसिल
April 19, 2025
राजधानी के थ्री स्टार होटल में IAS अफसर की वेलकम और फेयरवेल पार्टी पर विवाद का ग्रहण ऐसा लगा कि कार्यक्रम ही रद्द करना पड़ गया। दरअसल पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर फेयरवेल और वेलकम पार्टी का एक कार्ड सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था। IAS अफसरों की पार्टी के इस कार्ड को लेकर सरकारी खजाने की फिजुलखर्ची से जोड़ा जा रहा था। तो वहीं अफसरों की मनमानी को लेकर भी निशाना साधा जा रहा था।
ट्वीटर और फेसबुक में आलोचनाओं की बौछार शुरू हो गयी। इधर, सोशल मीडिया में कार्ड वायरल हुआ, तो वहीं IAS के व्हाट्सएप ग्रुप में भी इस पर चर्चाएं शुरू हो गयी। आखिरकार दोपहर में प्रोग्राम के कैंसल होने का आफिशियल आर्डर जारी कर दिया गया।
दरअसल आईएएस प्रसन्ना होम मिनिस्ट्री में संयुक्त सचिव बनाये गये हैं। वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए जाने वाले हैं। वहीं एस भारतीदासन को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। एक अधिकारी के फेयरवेल और दूसरे के वेलकम पार्टी को लेकर 21 अप्रैल को होटल सायाजी में एक आयोजन होना था।