छत्तीसगढ़ में किस जिले के SP के पास है सबसे ज्यादा संपत्ति? दुर्ग SSP सबसे अमीर, तो इनके पास है सबसे कम पैसा….

छत्तीसगढ़ में किस जिले के SP के पास है सबसे ज्यादा संपत्ति? दुर्ग SSP सबसे अमीर, तो इनके पास है सबसे कम पैसा….

April 19, 2025 0 By Ajeet Yadav
छत्तीसगढ़ के 142 आईपीएस अधिकारियों में से केवल 107 ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपा है। 33 जिलों में तैनात एसपी में से केवल 15 ने संपत्ति का खुलासा किया है, जिसमें दुर्ग के एसएसपी जितेंद्र शुक्ला सबसे अमीर हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुल 142 अधिकारी कार्यरत हैं, जिनमें एसपी (SP), एसएसपी (SSP), डीआईजी (DIG), आईजी (IG), एडीजी (ADG) और डीजीपी (DGP) रैंक के अफसर शामिल हैं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा इन सभी अधिकारियों से उनकी चल-अचल संपत्ति का विवरण मांगा गया था। इस आदेश के बाद भी 35 अधिकारियों ने अभी तक अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी है।

107 अधिकारियों ने दिया ब्यौरा, 35 ने नहीं:
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 142 में से 107 अधिकारियों ने अपने प्रॉपर्टी डिटेल्स मंत्रालय को सौंपे हैं, जबकि 35 अधिकारियों की ओर से ‘निल’ यानी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

33 जिलों में सिर्फ 15 एसपी ने दी जानकारी:
प्रदेश के 33 जिलों में तैनात एसपी में से केवल 15 एसपी ने ही अपनी संपत्ति की जानकारी दी है, जबकि 18 एसपी ने कोई विवरण नहीं दिया। यह आंकड़ा खुद में चिंताजनक है, क्योंकि यह जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारियों की गोपनीयता या उदासीनता को दर्शाता है।