चार पुलिसकर्मी सस्पेंड: हेरोईन तस्कर के पुलिस हिरासत से भागने मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने किया चार को सस्पेंड
April 19, 2025
हेरोईन तस्करे के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। रायपुर SSP लाल उमैद सिंह ने इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी को सस्पेंड कर पुलिस लाईन अटैच कर दिया गया है। आपको बता दें कि हेरोईन तस्करी के आरोप में धर्मेंद्र सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
दोनों आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया था। इसी दौरान अमृतपाल सिंह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस पर गंभीर सवाल भी खड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के साथ-साथ संदेह भी जताया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी लाल उमैद सिंह ने प्रधान आरक्षक मेलाराम प्रधान, प्रधान आरक्षक प्रमोद पटेल, आरक्षक रिजवी डहरिया, आरक्षक सचिन मंगेश्कर को सस्पेंड कर दिया गया था।