कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप- PM आवास दिलाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म कर ठगे 50 हजार रूपये, प्रेग्नेंट होेने पर कराया गर्भपात

कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप- PM आवास दिलाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म कर ठगे 50 हजार रूपये, प्रेग्नेंट होेने पर कराया गर्भपात

April 19, 2025 0 By Ajeet Yadav
बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर में एक शादीशुदा महिला ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरोपी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम उससे 50 हजार रूपये ठगने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में पति से अलग होकर अकेली रहती है । उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। महिला ने इस बात से साफ मना कर दिया और उसे अपने भाई जैसा बताया।

इसके बाद 2 मार्च 2022 को जब वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई हुई थी। तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा और पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और महिला से आवास आबंटन के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। पूर्व पार्षद की बातों में आकर महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने रेप करने के बाद महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।