बिर्रा में अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न
January 10, 2026
जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – संस्कार भारती जिला इकाई सक्ती द्वारा आयोजित भारतीय संविधान अमृत महोत्सव वर्ष निमित्त “नागरिक कर्तव्य व्याख्यान माला’ 10/01/2026 को स.शि. मं. बिर्रा में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता जगदीश बंजारे अधिवक्ता एवं लक्ष्मी बंजारे अधिवक्ता रहे। मुख्य अतिथि पं.देवप्रसाद तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष छ. ग.किसान संघ,अध्यक्षता के आर कश्यप जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती एवं विशिष्ट अतिथि हरिराम जायसवाल डी. एम.सी.जांजगीर,दिनेश चंद्रा संचालक डीपीएस स्कूल बिर्रा , सुप्रिया शुक्ला प्राचार्य स.शि मं.बिर्रा , भागीरथी देवांगन कोषाध्यक्ष आर्य बाल कल्याण समिति , श्रवण कुमार कश्यप उपाध्यक्ष आ.बा.क. समिति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती , माँ वीणापाणि एवं ओंकार के तैलचित्र पर पूजार्चना कर किया गया। जिसमें मंत्रोच्चार पं०प्रवीण तिवारी द्वारा किया गया। संस्कार भारती के ध्येयगीत “साध्यति संस्कार भारती” एवं सरस्वती वंदना का सामूहिक गायन प्रवीण तिवारी एवं कृष्णो लाल साहू के नेतृत्व में शारदा संगीत विद्यालय के विद्यार्थीयों द्वारा किया गया। तबला संगत जगेंद्र दास मानिकपुरी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत मंगल तिलक , श्रीफल , शॉल व पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी महामंत्री द्वारा किया गया।अपने उद्बोधन में हरिराम जायसवाल ने कहा कि “संस्कार भारती , अखिल भारतीय रूप से समाज को सभ्य व सुसंस्कृत बनाने का कार्य कर रही है”। दिनेश चंद्रा ने कहा कि भारत के संविधान के प्रति जानकारी जन सामान्य के लिए अति आवश्यक है,और संस्कार भारती की यह पहल अनुकरणीय है। मुख्य वक्ता जगदीश बंजारे ने कहा कि भारतीय संविधान के मौलिक कर्तव्य एवं मौलिक अधिकार का पालन प्रत्येक नागरिक के लिए अति आवश्यक है। और एक विद्यार्थि ही भावी समय मे नागरिक है , अतः आदर्श छात्र ही आदर्श नागरिक हो सकता है। अधिवक्ता लक्ष्मी बंजारे ने कहा कि भारतीय संविधान के प्रति जन जागरूकता एवं राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान आदि के प्रति सम्मान की भावना का बीज छात्र जीवन मे बोया जाना अति आवश्यक है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सुप्रिया शुक्ला प्राचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती से चंदन कश्यप जिला मंत्री आईटी, लखनलाल कश्यप (लोकविधा सह प्रमुख) बुद्धेश्वर कश्यप मण्डल पालक, रामगोपाल तिवारी,पुष्पा पटेल अधिक्षका एवं शालेय परिवार से मनोज कश्यप ,हृदयदास महंत,शत्रुघ्न कश्यप , संतोष देवांगन , श्रीमति सुक्रिता कश्यप , रामकुमार साहू , विजय जांगड़े ,रुपेश कश्यप, दीपक यादव, , बोधप्रकाश साहू,सुष्मिता पटेल, हिमेश कश्यप, जयेश कश्यप , सृष्टि कश्यप, आकांक्षा कैवर्त्य एवं स.शि. मं. बिर्रा के आचार्य, आचार्या एवं भैया -बहन ,ग्राम के गणमान्य उपस्थित रहे।