देव अंग से जुड़ी है देवांगन समाज- किशन राव जी

देव अंग से जुड़ी है देवांगन समाज- किशन राव जी

January 10, 2026 0 By Ajeet Yadav
(देवांगन समाज की कुलदेवी परमेश्वरी महापुराण में गोत्र उत्पत्ति और वस्त्र निर्माण की कथा में पूर्व विधायक जांजगीर एवं छत्तीसगढ़ बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन परमेश्वरी पुराण में कथा सुनने पहुंचे)

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – देवांगन समाज बिर्रा देवांगन धर्मशाला बिर्रा में आयोजित संगीतमय मां परमेश्वरी महापुराण कथा में तृतीय दिवस दीपचंद और माता हरणी की जन्म कथा सुनाई गई । कथावाचक आचार्य श्री किशन राव जी ने कहा कि परमेश्वरी महापुराण में दीपचंद का उल्लेख पं दीपचंद जी शाह या कासलीवाल के रूप में मिलता है।जो एक प्रतिभावान जैन विद्वान कवि और अनुयायी थे।जिनका जीवन सादा जीवन उच्च विचार और जीव दया पर जोर दिया। कथा में मां परमेश्वरी की संगीतमय भजन संध्या में भब्य बारात निकाली गई। वहीं चतुर्थ दिवस की कथा में देवांगन समाज का गोत्र उत्पत्ति और वस्त्र निर्माण कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कथावाचक श्री किशन राव जी ने कहा कि देवांगन समाज का गोत्र देव+अंग अर्थात देव अंग से ही हुई है जो शास्त्रोक्त वर्णन अनुसार वे परमेश्वरी माता के वंशज माने गए हैं और उनका मुख्य कार्य कोसा, रेशमी,सूती वस्त्र निर्माण करने में माहिर बताया गया है जो पीढ़ी दर पीढ़ी विकसित हुआ है । जहां समाज के पुरूष बुनाई का काम करते थे और महिलाएं सूत काटना रंग रंगना जैसी काम किया करती है वहीं बच्चे भी करघा में सहयोग किया करते हैं। आचार्य श्री ने कहा कि देवांगन गोत्र की कथा उनकी बुनाई की महान परंपरा देवी मां परमेश्वरी से जुड़ाव को दर्शाता है।कथा के बीच बीच में माता जसगीत भजन से उपस्थित श्रोताओं और श्रद्धालु संगीतमय वातावरण में झुमते नज़र आ रहे हैं।जय देवांगन और जय महाजन का नारा लगाया जा रहा है। आज की कथा में पूर्व विधायक जांजगीर एवं छत्तीसगढ़ बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन परमेश्वरी पुराण में कथा सुनने पहुंचे आयोजन समिति ने जिनका स्वागत किया।मां परमेश्वरी महापुराण कथा को लेकर सभी प्रबुद्ध वर्ग और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आगामी कथा में गर्भ चरित्र, महिषासुर जन्म एवं वध, बड़की मंझली छोटकी जन्म कथा पीढ़ी पूजन आदि कथा सुनाई जाएगी। कथा में क्षेत्रीय सांसद, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू,मनोज कुमार तिवारी, जितेन्द्र तिवारी,निलांबर सिंह दाऊ,श्रवण कुमार कश्यप, लखनलाल देवांगन,बिसाहू राम देवांगन, बुचैन देवांगन, लक्ष्यनाथ देवांगन,स्टायलो देवांगन,रेशम लाल देवांगन,जगमोहन, युवा संगठन से मूलचंद देवांगन पालेश्वर, विमल देवांगन,मनोज, तुलेश्वर,प्रकाश देवांगन, उमेश कुमार, अभिषेक, रामकिशोर,नरेश कुमार,देवेश,लोचन, रवेंद्र, ज्ञान चंद,शिवचरण देवांगन सहित समाज के लोग व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हो रहीं हैं। रात्रिकालीन कार्यक्रम में संगीता मानस मंडली टुंड्रा द्वारा जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालू थिरकाते नज़र आएंगे।