शैक्षिक समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों की बीईओ ने ली बैठक

शैक्षिक समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों की बीईओ ने ली बैठक

January 10, 2026 0 By Ajeet Yadav
(आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने का निर्देश)

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर बम्हनीडीह बीईओ रत्ना थवाईत एवं बीआरसी हीरेन्द्र बेहार ने संकुल केंद्र डीडीएस स्कूल बिर्रा,शासकीय संकुल बिर्रा एवं सिलादेही के संकुल समन्वयकों,प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के प्रधान पाठकों की बैठक ली । बैठक में उन्होंने शिक्षा विभाग की अनेक योजनाओं की समीक्षा की । उन्होंने संकुल समन्वयकों को निर्देश देते हुए कहा कि संकुल स्तर पर विभाग की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करावें । विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से सभी शिक्षकों का ऑनलाइन अटेंडेंस करना अनिवार्य है इसलिए सभी शिक्षकों का ऐप में रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है । सभी प्रधान पाठक अपने एवं स्टाफ का 13 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर उपस्थिति ऐप में दर्ज करें ।उन्होंने सभी प्रधान पाठकों को परीक्षा पे चर्चा के तहत जिन स्कूलों में छात्रों और शिक्षको का पंजीयन नही हुआ है उसको पूरा करने था पालकों का भी अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए । आधार आईडी में भी जिन छात्रों का आधार आई डी जनरेट नही हुआ है उनका शीघ्र जनरेट करने को कहा । उन्होंने छात्रवृत्ति के सम्बंध में आ रही समस्याओं से अवगत होकर शीघ्र दूर कर छात्रवृत्ति कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए । स्कूलों में स्वीकृत शौचालयों एवं निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर शीघ्र निर्माण कराने को कहा । उल्लास नव साक्षर भारत के तहत असाक्षरों की एंट्री उल्लास ऐप में करने को कहा । यदि कोई ग्राम पूर्णरूप से साक्षर हो गया है उसका प्रस्ताव पंचायत से बनवाकर जमा करने के भी निर्देश दिये । उन्होंने 19 तारीख को होने वाली वाली गौ सेवा एवं संवर्धन परीक्षा की तैयारी कर सभी को परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए । इस अवसर पर अरुण कश्यप , उमेश दुबे , सुशील शर्मा सीएसीगण लखनलाल कश्यप , गुरुप्रसाद भतपहरे , रामकिशोर देवांगन सहित संकुल के मिडिल एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक उपस्थित थे ।