देवांगन समाज की कुलदेवी परमेश्वरी महापुराण में निकली दीपचंद की बारात

देवांगन समाज की कुलदेवी परमेश्वरी महापुराण में निकली दीपचंद की बारात

January 9, 2026 0 By Ajeet Yadav
(कथा में शामिल हो रहे हैं हर वर्ग के श्रद्धालु )

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – देवांगन समाज बिर्रा देवांगन धर्मशाला बिर्रा में आयोजित संगीतमय मां परमेश्वरी महापुराण कथा में आज दीपचंद और माता हरणी की जन्म कथा सुनाई गई । कथावाचक आचार्य श्री किशन राव जी ने कहा कि परमेश्वरी महापुराण में दीपचंद का उल्लेख पं दीपचंद जी शाह या कासलीवाल के रूप में मिलता है।जो एक प्रतिभावान जैन विद्वान कवि और अनुयायी थे।जिनका जीवन सादा जीवन उच्च विचार और जीव दया पर जोर दिया।आज की कथा में मां परमेश्वरी की संगीतमय भजन संध्या में भब्य बारात निकाली गई।समाज के सभी प्रबुद्ध वर्ग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आगामी कथा में कल गोत्र उत्पत्ति कथा वस्त्र निर्माण कार्य आदि में देवांगन समाज का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।आज की कथा में सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू,मनोज कुमार तिवारी, जितेन्द्र तिवारी,निलांबर सिंह दाऊ,श्रवण कुमार कश्यप, लखनलाल देवांगन, बिसाहू राम देवांगन,बुचैन , रामकृष्ण देवांगन तुलेश्वर देवांगन मूलचंद देवांगन,पालेश्वर,विमल पटवारी देवांगन,शिवचरण,मनोज कुमार, रितेश रितेश्वर देवांगन सहित समाज के लोग उपस्थित थे।