12 दिसम्बर को कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन
December 11, 2025
मेडिकल कॉलेज स्थापना से खुलेगा विकास का नया अध्याय – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
कबीरधाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के नए युग का होगा सूत्रपात
कवर्धा। कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूती देने और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में मेडिकल कॉलेज कबीरधाम की स्थापना होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान ग्राम घोटिया में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे।
कॉलेज के लिए 40 एकड़ भूमि आबंटित, 306 करोड़ से अधिक की राशि को मिली स्वीकृति
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से शासन द्वारा मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए ग्राम घोठिया में 40 एकड़ भूमि का आबंटन किया है। परियोजना के लिए 306 करोड़ रूपए से अधिक की मंजूरी प्रदान की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर कितनी गंभीर और प्रतिबद्ध है। यह कॉलेज अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस