सदगुरु प्रेम रावत जी के जन्मदिन महापर्व पर खूब थिरके अनुयायी

सदगुरु प्रेम रावत जी के जन्मदिन महापर्व पर खूब थिरके अनुयायी

December 11, 2025 0 By Ajeet Yadav
(सत्संग में शामिल हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – सद्गुरु शांति दूत प्रेम रावत जी के जन्मदिन महापर्व पर केंद्र बिर्रा के साहू धर्मशाला में प्रेम रावत जी का जन्मोत्सव महापर्व कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मिरौनी, जैजैपुर , चरभट्टी, कैथा,घिवरा के प्रेमी भाई बहनों ने बहुत हर्षौल्लास के साथ भाग लिया।देर रात तक उनके भजनों का संगीत के साथ गाया गया।गीत संगीत में सभी अनुयायी जमकर थिरके और सद्गुरु की जय जयकार किया गया।इस अवसर पर जैजैपुर विधानसभा के विधायक श्री बालेश्वर साहू जी,आशा साहू , सरपंच श्रीमती पीली बाई साहू , एकादशीया साहू , लाला दाऊ, नरेंद्र यादव, आर्मी महाराज, मनबोध पटेल लक्ष्मीन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सत्संग भवन में उपस्थित हो कर कार्यक्रम का आनंद लिया और इस क्षण को आनंदमयी बताया।