बर्थडे के चक्कर में BMO की छुट्टी, बीच सड़क पर कार रोककर काटा केक, बीएमओ पर हुई कार्रवाई, पहले FIR भी…

बर्थडे के चक्कर में BMO की छुट्टी, बीच सड़क पर कार रोककर काटा केक, बीएमओ पर हुई कार्रवाई, पहले FIR भी…

December 4, 2025 0 By Ajeet Yadav
बैकुंठपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-43 पर कार रोककर केक काटने और पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनहत बीएमओ डॉ. अनित बखला को तत्काल प्रभाव से हटाकर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में पदस्थ कर दिया गया है। उनकी जगह डॉ. बलवंत सिंह को नया बीएमओ नियुक्त किया गया है।

सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो आया था सामने
28 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे बैकुंठपुर के रामपुर तिराहे के पास एनएच-43 पर एक कार (सीजी-16 सीआर-0016) को बीच सड़क में रोककर जन्मदिन मनाते हुए दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सोनहत बीएमओ अनित बखला और उनका साथी अल्तमस कार के बोनट पर केक काटते और सड़क पर ही पटाखे फोड़ते दिखाई दे रहे थे।यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया।


दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद पुलिस हरकत में आई
पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी की निगरानी में उप-निरीक्षक महेश कुशवाहा ने बीएमओ अनित बखला और उनके साथी अल्तमस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।एफआईआर के अनुसार—

सड़क के बीच वाहन खड़ा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न की गई।


सार्वजनिक स्थान पर पटाखे फोड़कर जन-सुरक्षा को खतरे में डाला गया।

यह कृत्य राजमार्ग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

स्वास्थ्य विभाग ने की departmental कार्रवाई
संबंधित वीडियो और मामले के गंभीरता से सामने आने के बाद सीएमएचओ कोरिया ने तत्काल विभागीय कार्रवाई करते हुए बीएमओ अनित बखला को उनके पद से हटा दिया।

अनित बखला – सोनहत बीएमओ पद से हटाकर जिला अस्पताल बैकुंठपुर में पदस्थ।

डॉ. बलवंत सिंह – नए बीएमओ, सोनहत।

दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

सड़क पर जश्न मनाने के इस लापरवाह कृत्य को लेकर बीएमओ अनित बखला और अल्तमस के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।