करनौद में धान खरीदी केन्द्र का शुभारम्भ जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोहन कुमारी साहू के उपस्थिति में हुआ
December 3, 2025
(प्रथम किसान नम्मु नारायण श्रीवास को 500 रुपये से किया सम्मानित)
बिर्रा – सेवा सहकारी समिति धान उपार्जन केन्द्र करनौद में जिला पंचायत सभापति श्रीमति मोहनकुमारी साहू,भाजपा जिला महामंत्री चेतन महंत, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती राजेश्वरी भुवन कुम्हार,सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष घन्नू डडसेना,संस्था प्रबंधक रथलाल डडसेना की उपस्थित में मां लक्ष्मी, छत्तीसगढ़ महतारी और धान तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट कर प्रथम किसान नम्मू नारायण श्रीवास को तिलक लगाकर 500 रुपये देकर स्वागत सम्मान किया गया। विधिवत पूजा अर्चना पं नोमन दूबे ने कराया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमति मोहनकुमारी साहू ने कहा कि किसान देश का आधार स्तम्भ है और किसानों से ही देश की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है आज हम जिस प्रदेश में हैं ऐसे छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है जहां के किसानों को उनके मेहनत का सही दाम मिल सके इसलिए सरकार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है आज सभी किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया कि सरकार किसान हितैषी काम कर रही है।आज किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचकर किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी तरह से परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें और सामंजस्य बना कर कार्य करें। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा मंत्री चेतन दास महंत ने कहा कि आज किसानों को धान बेचने से लेकर नगद भुगतान तक किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने सभी उच्च अधिकारियों और नोडल अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी दी गई है अतः किसान निर्भिक होकर सोसायटी में धान बेचकर उचित लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं सेवा सहकारी समिति करनौद के अध्यक्ष घन्नू डडसेना ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की अपेक्षा छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार सभी किसानों को साथ लेकर चल रही है इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार बधाई के पात्र है। कार्यक्रम का संचालन दूर्गा प्रसाद डडसेना ने व आभार सरपंच प्रतिनिधि शैलेन्द्र डडसेना ने किया।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक – कमल सिंह ठाकुर,अध्यक्ष घन्नू डडसेना,समिति प्रबंधक – रथलाल डडसेना, उदल राम डडसेना, रामप्रसाद डडसेना, भालचंद तिवारी, मिथलेश यादव, राजकुमार डडसेना, गेंदराम डडसेना,कम्प्यूटर आपरेटर – रविशंकर जलतारे,कमल चन्द्रा,विक्रेता – जगदीश चन्द्रा,हेमंत जायसवाल,भृत्य शिव देवांगन,चौकीदार, राजेन्द्र जांगड़े,सरपंच प्रतिनिधि शैलेन्द्र डडसेना,पवेन्द्र,सरपंच प्रतिनिधि तुलसीगिरी गोस्वामी, पत्रकार जितेन्द्र तिवारी,दुर्गाप्रसाद डडसेना,कमल खूंटे सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।