अगहन का आखिरी गुरूवार कल

अगहन का आखिरी गुरूवार कल

December 3, 2025 0 By Ajeet Yadav
(माता लक्ष्मी की विधिवत पूजन व विशेष व्यंजनों का लगेगा भोग)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – मार्गशीर्ष अगहन महिने में हर गुरुवार को माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है ताकि घर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनी रहे।इस वर्ष अगहन का शुभारंभ और समापन गुरूवार से हो रहा है कुल मिलाकर इस बार पांच गुरूवार पड़े हैं।इस दिन माताएं बहनें अल सुबह से ही स्नान ध्यान कर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा- अर्चना,आरती प्रार्थना कर विशेष व्यंजन तैयार कर भोग लगाया जाता है।इसकी तैयारी एक दिन पहले बुधवार शाम से ही आटे (पिसान) का का घोल तैयार कर फूल व लक्ष्मी पांव बनाकर माता की स्थापना करती हैं। गुरूवार को सपरिवार मिलकर उत्तम स्वास्थ्य सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूजन में शामिल होते हैं।कल अगहन का आखिरी गुरूवार है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।