शिवरीनारायण नगर के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी अग्रिम टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे
December 3, 2025
(वरिष्ठ कोच प्रदीप यादव ने खेल की बारीकियों से खिलाड़ियों को कराया अवगत)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा -शिवरीनारायण नगर में सॉफ्टबॉल खेल का उत्साह निरंतर बढ़ता जा रहा है। नगर के 8 वर्ष से 25 वर्ष आयु वर्ग के बालक–बालिकाएँ ठंड के मौसम में भी प्रतिदिन सुबह 7 बजे समय से खेल मैदान पहुँचकर कठोर अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु कोच सूरज यादव, अमन कुंभकार, योगिता केवट एवं सुमित यादव के मार्गदर्शन में आगामी जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी लगातार जारी है।इसी क्रम में रविवार को वरिष्ठ सॉफ्टबॉल कोच प्रदीप यादव ने अपने अवकाश के समय में शिवरीनारायण खेल मैदान पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैदान में उपस्थित 50 से अधिक बच्चों को उन्होंने खेल की तकनीक, अनुशासन, टीमवर्क और मानसिक मजबूती पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को ‘गुरु मंत्र’ देते हुए आगामी टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का नाम गौरवान्वित करने की प्रेरणा प्रदान की ।कोच प्रदीप यादव ने कहा, “शिवरीनारायण में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाड़ी निष्ठा और नियमित अभ्यास बनाए रखें, तो वे निश्चित ही जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेंगे।”
कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों ने वरिष्ठ कोच के प्रति आभार जताया और श्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प लिया।
L