अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने पर 01 टिपर वाहन जब्त
November 21, 2025
संवाददाता रोहित यादव
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत् राजस्व टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा ग्राम सिंगचौरा में महान नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर टिपर वाहन को जब्त किया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार कावेरी मुखर्जी, पटवारी सहित राजस्व की टीम मौजूद रही।