सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 61 बालिकाओं को सायकल का वितरण

सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 61 बालिकाओं को सायकल का वितरण

November 21, 2025 0 By Ajeet Yadav

संवाददाता रोहित यादव

सरस्वती सायकल योजना के तहत शासन द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सायकल प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह में सरस्वती सायकल योजना के तहत 61 बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने साइकिल वितरण करते हुए बालिकाओं को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान ब्लॉक शिक्षा समिति के अध्यक्ष बबली संबल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अभिभावक, प्राचार्य राजेन्द्र सिंह, शिक्षकगण उपस्थित रहे।