रकबा के आधार पर मिलेगा टोकन

रकबा के आधार पर मिलेगा टोकन

November 21, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता रोहित यादव

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी निर्धारित की गई है। जिसमें धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने किसानों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से टोकन जारी कर धान खरीदी किया जा रहा है। तुंहर मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाईन टोकन जारी की जा रही है। जिसमें किसान स्वयं एप के माध्यम से टोकन काट सकते हैं।
राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार 02 एकड़ तक के सीमा वाले किसान को अधिकतम 01 टोकन, 02 से 10 एकड़ तक के लिए अधिकतम 02 टोकन, 10 एकड़ से उपर वाले किसानों के लिए अधिकतम 03 टोकन की प्रात्रता होगी।