ज्ञान और वैराग्य की कथा श्रीमद् भागवत कथा- आचार्य पं राजेन्द्र महराज जी (कर्ष परिवार दाऊ मुहल्ला बिर्रा द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
November 11, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – मां चंडी देवी की पावनधरा दाऊ मुहल्ला बिर्रा में स्मृति शेष विष्णु कर्ष (सीएएफ आरक्षक)व स्मृति शेष विक्रम कर्ष के पावन स्मृति (वार्षिक श्राद्ध) निमित्त मोक्ष कामार्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज 10 नवंबर को सुबह भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ हुआ। व्यासपीठ पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भागवताचार्य आचार्य श्री राजेन्द्र महराज (टेमर सक्ती) रथ पर सवार थे । मां सरस्वती किर्तन मंडली बिर्रा के किर्तन भजन के साथ ग्राम भ्रमण शोभायात्रा निकली जो यज्ञ स्थल दाऊ मुहल्ला से बस स्टैंड भाटापारा कंकालीन मंदिर साहू मुहल्ला, घनवासागर दीवान मुहल्ला ठाकूरदेव मुहल्ला होते हुए कथा स्थल दाऊ मुहल्ला पहुंची। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां सहित श्रद्धालू शामिल हुए।कथा का समय दोपहर तीन बजे से राधे कृपा तक बह रही है ।आज कलशयात्रा शोभायात्रा पश्चात देव आह्वान वेदी पूजन के साथ भागवत महात्म्य कथा सुनाई गई जिसमें ज्ञान भक्ति और वैराग्य की कथा सुनाई गई।जो देवर्षि नारद द्वारा भक्ति को उनके वृद्ध और अचेत पुत्रों को ज्ञान और वैराग्य से फिर से जवान करने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। आचार्य श्री ने कहा कि यह भागवत कथा श्रवण मात्र से ही दुःख और दरिद्रता दूर हो जाती है खासकर कलियुग में ज्ञान भक्ति और वैराग्य को फिर से स्थापित किया जा सके।इस आयोजन को जिन्होंने आयोजित किया है सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद अब आगामी कथा में कल 11 को अवतार वर्णन,राजा परीक्षित की कथा, ध्रुव चरित्र,12 को कपिल देवहुति सत्संग,सती चरित्र, प्रहलाद चरित्र,13 वामनावतार रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव 14 को बाल लीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग महारास,15 को गोपी उद्धव प्रसंग श्रीकृष्ण रूक्मिणी मंगल विवाहोत्सव 16 को सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष भागवत धर्म आदेश,17 तुलसी तर्पण चढ़ोत्तरी यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा और 18 नवंबर को वार्षिक श्राद्ध महाभंडारा के साथ भागवत कथा का समापन होगा। प्रतिदिन सुबह तुलसी परिक्रमा वेदी पूजन संकीर्तन होगा। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती छतबाई कर्ष -अनंदराम कर्ष, श्रीमती रजनी -राजकमल कर्ष,राखी खीखराम बरेठ रमेश कुमार कर्ष जयंती देवी ,लक्ष्मीन मनहरण कर्ष,मंजू सुरेश चंद कर्ष, डिम्पल कर्ष,ममता कर्ष, लोकरंजन कर्ष,कुनाल कर्ष,सुमीत कर्ष, मोहनीश बंटी कर्ष, खगेंद्र रिंटू कर्ष, वंदना , दामिनी,सुमन,कुमुदिनी , अनन्या,ओम सहित सौखीलाल पटेल नरेंद्र यादव जीवन चंद यादव निलांबर सिंह खम्हन सार्वा रामकृष्ण कश्यप तिलकराम कश्यप पुनीराम कश्यप गौतम कश्यप राजू कश्यप मनोज पितांबर कश्यप माखन कश्यप राहूल कश्यप छोटेलाल केंवट देवचंद कश्यप सहित शुभचिंतक स्नेहीजन जुटे हुए हैं।
टीप फोटो / विडियो संलग्न



