पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वार्षिक समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव का सशक्त संदेश—संगठन की मर्यादा सर्वोपरि

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वार्षिक समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव का सशक्त संदेश—संगठन की मर्यादा सर्वोपरि

November 10, 2025 0 By Ajeet Yadav

संगठन की दिशा, अनुशासन और जनसेवा आधारित पत्रकारिता पर प्रदेश अध्यक्ष ने रखा स्पष्ट दृष्टिकोण

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वार्षिक समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जाने प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं, इसी कड़ी में गरियाबंद जिले में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुनील कुमार यादव ने पदाधिकारियों और सदस्यों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। सुनील यादव ने कहा कि यह बैठक 20 दिसंबर 2025 तक राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे। किसी भी जिले में समीक्षा बैठक पूर्व जिला स्तर पर एक वर्चुअल बैठक सुनिश्चित की जाएगी, जो कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न होंगे। किसी भी जिले के वार्षिक समीक्षा बैठक में प्रदेश स्तर के एक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, तथा प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष तथा अन्य जिला स्तर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह बैठक आहूत की जाएगी। श्री यादव ने अलग अलग जिलों के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को समीक्षा बैठक प्रभारी हेतु नाम की घोषणा कर बताया कि रायपुर में समीक्षा बैठक हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद एवं प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव प्रभारी होंगे इसी तरह बलरामपुर जिले में अनुशासन समिति के प्रदेश सदस्य रोहित यादव, रायगढ़ जिले में अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बेहरा एवं
प्रदेश सचिव प्रताप नारायण बेहरा, कोंडागांव जिले के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रकाश शर्मा, बालोद जिले में प्रदेश मीडिया प्रभारी देवधर साहू, बस्तर संभाग के सभी क्षेत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम कुरैशी, गरियाबंद जिले में अनुशासन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव भीलेपारिया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा तथा बलौदा बाजार जिला हेतु मिथलेश वर्मा एवं जशपुर जिले और सूरजपुर जिले में अन्य प्रदेश एवं जिले के संयुक्त तत्वाधान मे बैठक सुनिश्चित करने निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पत्रकारिता के माध्यम से समाज, शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य किसी का विरोध नहीं, बल्कि योजनाओं को जनता तक पहुँचाना और जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाकर समाधान की दिशा में मदद करना है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और मर्यादित पत्रकारिता करनी चाहिए। संगठन की गरिमा और अनुशासन सर्वोपरि है, इसका संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

संगठन के नाम के दुरुपयोग पर सख्त चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संगठन के नाम पर कोई भी अनुचित व्यवहार, दबाव या गलत कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी किसी शिकायत पर सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई या F I R की जाएगी।

ग्रामीण अंचल तक पहुँच की आवश्यकता

उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसुविधाओं की स्थिति को निष्पक्षता से सामने लाएँ।
यदि कभी पत्रकारों की सुरक्षा या सम्मान पर आंच आती है, तो संगठन एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया

बैठक के दौरान पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार यादव को संगठन में सक्रियता, निष्ठा और समर्पित सेवाओं को देखते हुए द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सुनील यादव ने प्रकाश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी. यादव द्वारा भेजा गया परिचय पत्र सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया।

अनुशासन समिति का संदेश

अनुशासन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव भीलेपारिया ने कहा कि सभी पत्रकार संगठन में निर्धारित नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठित रूप से कार्य करें।

जिला पदाधिकारियों ने रखे विचार

जिला अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने संगठन के विस्तार, जागरूकता और सक्रियता पर जोर देते हुए सभी सदस्यों को टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष खिलेश्वर गोस्वामी, जिला महासचिव मोहम्मद इमरान खान, जिला सचिव नेहरू साहू, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष किरण साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष कुमार सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।