विशाल रक्त दान, नेत्र जांच व मोतियाबिंद निदान शिविर 13 को (सौजन्य आशीर्वाद ब्लड बैंक रायपुर)
November 11, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा -जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत माँ चण्डी की पावन धरा ग्राम पंचायत बिर्रा में आशीर्वाद ब्लड बैंक के सौजन्य से निःशुल्क विशाल रक्त दान एवं नेत्र जांच व मोतियाबिंद निदान शिविर गुरूवार 13 नवम्बर 2025 को सुबह 09:00 से 5:00 बजे तक चण्डी मंदिर परिसर बिर्रा में आयोजन किया गया। वहीं रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट या स्मार्ट वॉच भेट दिया जाएगा और महिलायें एवं बच्चों का निःशुल्क ब्लड ग्रुप एवं हिमोग्लोबिन जॉच किया जायेगा।इस संबंध में आशीर्वाद ब्लड बैंक के संयोजक भूवनेश्वर देवांगन ने बताया कि हमारा ब्लड बैंक जरूरतमंदों को नया जीवन देने का कार्य करती है और जनहित में यह कार्य विभिन्न जगहों पर समय-समय पर आयोजित किया जाता है।पूर्व में भी बिर्रा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता रक्तवीरों ने सहभागिता निभाई थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रक्तदान शिविर के साथ साथ नेत्र जांच व मोतियाबिंद निदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। मोतियाबिंद पहचान कर उसी दिन तुरंत आपरेशन हेतु रायपुर ले जाया जाएगा व आपरेशन किया जाएगा। मोतियाबिंद मरीज़ के साथ एक व्यक्ति सहयोगी के रूप में जाना जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए भूवनेश्वर देवांगन 9993681210, पुष्पेन्द्र श्रीवास 9131218034, राजेन्द्र देवांगन 7952505735, दुष्यंत कुमार कश्यप 9617312408 पर संपर्क कर सकते हैं।



