देव पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय देवोत्सव  कल से

देव पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय देवोत्सव कल से

November 7, 2025 0 By Ajeet Yadav


जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -बिर्रा-बसंतपुर में देवलाल चंद्रा मेमोरियल शिक्षण समिति बिर्रा द्वारा संचालित देव पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में तृतीय वर्ष दो दिवसीय देवोत्सव एनुअल फंक्शन व फन फायर सेलिब्रेशन 2025 का शुभारंभ कल दोपहर 3 बजे से हो रहा है।जिनके मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष होंगे। वहीं कार्यक्रम में जगदीश साहू, नितेश नायक, निधि अस्ती, मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, रितेश रमण सिंह जनपद सदस्य शामिल होंगे।दो दिवसीय देवोत्सव को लेकर देव पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट जूटे हुए है।