बिर्रा— छत्तीसगढ़ शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर के निर्वाचित होने पर सभी छत्तीसगढ़ शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन में हर्ष व्याप्त है
तथा सभी ने बधाई दी है। छत्तीसगढ़ शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव रायपुर के भामासा भवन में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सभी ब्लाक एवं जिला के अध्यक्ष ने चुनाव में भाग लिया और जिसमें 186 मत में से 183 मतदान हुआ
प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र राठौर के पक्ष में सर्वाधिक 116 मत मिला और अजय गुप्ता को 48 मत एवं अश्वनी कुर्रे 19 मत से संतोष करना पड़ा वहीं उपाध्यक्ष देवेद्र हरमुख सचिव राजू टण्डन और कोषाध्यक्ष शेषनाथ पांडेय निर्वाचित हुए।इस तरह से छत्तीसगढ़ शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र राठौर को निर्वाचित होने की खबर मिलते ही सभी छत्तीसगढ़ शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन मे खुशी की लहर दौड़ गई और जगह जगह पर आतिशबाजी किया गया और सभी ने बधाई दी है तथा इनके आगमन पर छत्तीसगढ़ शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा ।
बधाई देने वाले में सर्वश्री गोकुल जायसवाल लक्ष्मी प्रसाद देवांगन छबिकुमार पटेल संतराम कश्यप रामकृष्ण देवांगन तुलेश्वर देवांगन नागेश देवांगन मनोज कुमार फिरतराम केंवट रितेश कश्यप मुकुंद कश्यप प्रीतम प्रसाद खुंटे सुरेश कुमार शीलाराम संवरा पंचराम कश्यप नोहर साहू मथुरा मधुकर रोहित कश्यप हेमंत कोशले सुनील कश्यप श्याम लाल कंवर सुमन्त रात्रे श्याम गोपाल साहू बीना डडसेना डिम्पी देवांगन सरिता चौहान निहारिका साहू मीनाक्षी कश्यप प्रियंका मनहर प्रकाश नारायण शशि प्रमोद कश्यप ललित सिदार लखनलाल कश्यप कन्हैया देवांगन रामसाय देवांगन गेंद राय के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिका साथी ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।