पामगढ़ में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में राधे राधे की धूम   (बिर्रा के नवोदित भागवताचार्य अर्जून महराज जी के सानिध्य में बह रही राधेकृष्ण की रसधारा

पामगढ़ में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में राधे राधे की धूम (बिर्रा के नवोदित भागवताचार्य अर्जून महराज जी के सानिध्य में बह रही राधेकृष्ण की रसधारा

November 7, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा


बिर्रा -नगर पंचायत पामगढ़ में तंबोली परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ 2 नवंबर को कलशयात्रा के साथ हुआ है। कथावाचक आचार्य पं दिलीप कुमार पाण्डेय जी (अर्जून महराज बिर्रा) हैं।कथा का समय दोपहर तीन बजे से हरि इच्छा तक कथा स्थल पंजाब नेशनल बैंक पामगढ़ में हो रही है। प्रथम दिवस वेदी पूजन देव आह्वान और कथा महात्म्य सुनाई गई।आज की कथा में को गजेन्द्र मोक्ष,समुद्र मंथन, वामनावतार रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव जीवंत झांकी के साथ मनाया गया। कथावाचक आचार्य पं दिलीप पाण्डेय ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार बढती है तब तब भगवान अवतरित होते हैं और द्वापर युग में भी भगवान ने कंस की अत्याचार को मिटाने श्री कृष्ण के रूप में अवतरित हुए।आगामी कथा में को श्रीकृष्ण बाल लीला श्रीकृष्ण रूख्मणी मंगल विवाहोत्सव,9 को सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष, चढ़ोत्तरी कथा विश्राम,10 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर अर्जून लाल तंबोली, श्रीमती सरस्वती तंबोली,दिलहरण,जीवन,केशर,रवि,प्रकाश, चंद्रशेखर, मुकेश, जगदीश थवाईत,विजय शुभम थवाईत परिवार बिर्रा सकरेली बाराद्वार सहित तंबोली परिवार व शुभचिंतक स्नेहीजन जुटे हुए हैं।

टीप फोटो विडियो संलग्न