करनौद के सरपंच डडसेना परिवार में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ संगीतमय श्री रामकथा (पर्ची वाले बाबा के मुखारविंद से बह रही है रामकथा)
November 7, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा -जांजगीर चांपा जिले अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करनौद के सरपंच श्रीमती रेवती शैलेन्द्र डडसेना निज निवास में भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ परमपिता परमेश्वर अखिल ब्रह्मांड के नायक श्री प्रभु श्रीराम चंद्र जी की महान कृपा से संगीतमय श्री राम कथा जिसमे कथा ब्यास महराज अजय उपाध्याय जी (पर्ची वाले बाबा -चित्रकूट धाम) वाले है वे अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराया जा रहा है एवं इस संगीतमय श्री राम सप्ताह कथा में मुख्य यजमान सरपंच श्रीमति रेवती शैलेन्द्र डडसेना, श्रीमती चित्ररेखा राजेंद्र कुमार डडसेना है। यह कथा 06 नवंबर से अक्टूबर दिन गुरुवार से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई,यह कलश को यात्रा कीर्तन डीजे करमा के साथ श्री राम नाम के किर्तन भजन करते करते यज्ञ स्थल से निकलकर ग्राम भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर , संतोषी मंदिर, समलाई मंदिर पंचमुखी मंदिर होते हुए जलतारे मोहल्ला से ठाकुरदेव मंदिर से बंधवा तालाब पहुंची जहां से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल में पहुंची। कथा विश्राम 13 नवम्बर को होगा ,वही 14 नवंबर को हवन,सहस्त्र धारा ,आरती, शांति, ब्राम्हण भोजन, देव विसर्जन का कार्यक्रम होगा,जिसमे समस्त क्षेत्रवासी को कथा श्रमण करने हेतु आमंत्रित किया गया है।आप सभी अपना समय निकाल कर कथा श्रवण करने पहुंचे,इस आयोजन को लेकर श्रीमती लक्ष्मी देवी मनोहर लाल डडसेना, श्रीमती फिर बाई चंद्रभूषण डडसेना भूत पूर्व जनपद सदस्य , श्रीमती निरूपा कोमल डडसेना, खगेन्द्र डडसेना, घनश्याम डडसेना, दुर्गा प्रसाद डडसेना, अमित डडसेना4, राघवेंद्र डडसेना, आयुष डडसेना, निखिल, सहित पूरे ग्रामवासी व शुभचिंतक कार्य में जूटे हुए है।
टीप फोटो video संलग्न



