मासिक संगीत गुंजन “कोमल ऋषभ” बिर्रा में सम्पन्न

मासिक संगीत गुंजन “कोमल ऋषभ” बिर्रा में सम्पन्न

October 26, 2025 0 By Ajeet Yadav

(संगीत को बढ़ावा देने के क्षेत्र में संगीत महाविद्यालय हसौद का नाम अग्रसर)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा। शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा द्वारा आयोजित “कोमल ऋषभ” राग यमन पर आधारित मासिक संगीत सभा रविवार दिनांक 26/10/2025 को आचार्य चाणक्य सभागार में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनेश मिश्रा जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज, तथा अध्यक्षता शैलेष दुबे जिला सचिव ने की। विशिष्ट अतिथि विशालनाथ तिवारी से.नि. प्र. पाठक,टी पी तिवारी से.नि. प्रभारी प्राचार्य,बीएल सागर सर संचालक कैरियर पॉइंट स्कूल बिर्रा,शम्भू प्रसाद गौरहा , भुवनेश्वर चौबे रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती शारदा के तैलचित्र पर पूजार्चना कर किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार बाल कलाकार पं०प्रवीण तिवारी द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना सृष्टि कश्यप तथा प्रवीण द्वारा स्वागत गीत किया गया। सृष्टि द्वारा “आज जाने की ज़िद ना करो” गाया गया। तबला संगत एस के थवाईत। जयेश कश्यप द्वारा “रे मन सुर में गा” गाया गया। जयंत द्वारा राग यमन में बन्दिश व चंदन सा बदन प्रस्तुत किया गया। तबला संगत प्रवीण तिवारी द्वारा किया गया। जानकी व देवेंद्र पटेल द्वारा राग यमन की बन्दिश प्रस्तुत की गई। त्रिशाला महंत द्वारा “अभी ना जाओ छोड़कर” गाकर समा बांध दी गई। प्रवीण तिवारी द्वारा राग यमन में “पटियाला,किराना व बनारस तीनों घराने की क्रमशः झपताल, तीनताल व एकताल में छोटा ख्याल तथा चंदन सा बदन एवं निगाहे मिलाने को जी चाहता है के साथ ही साथ छठगीत प्रस्तुत किया गया। तबला संगत श्रवण थवाईत एवं हार्मोनियम संगत जयंत कश्यप द्वारा किया गया। भूपेंद्र कश्यप द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। श्रवण थवाईत द्वारा “छाप तिलक” गाकर समां बांध दी गई। तबला संगत प्रवीण तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन भैरवी की प्रसिद्ध ठुमरी “बाजू बंद खुल खुल जाए” जयंत कश्यप एवं प्रवीण तिवारी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन मनोज तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा नायक,देवेंद्र पटेल, चांदनी कहरा आदि उपस्थित रहे।उक्ताशय की जानकारी मनोज तिवारी द्वारा दी गयी। छत्तीसगढ़ न्यूज पोर्टल की अनेकानेक शुभकामनाएं।