मां मोबाइल बिर्रा का दीवाली धमाका ड्रा का पहला पुरस्कार रामविलास कश्यप जमड़ी के नाम
October 26, 2025बिर्रा – आदि शक्ति मां चंडी देवी बिर्रा की असीम कृपा से मां मोबाइल शाप द्वारा अपने ग्राहकों को नवरात्रि दशहरा दीपावली के पावन अवसर पर एक बेहतरीन आफर के तहत् 7500 से अधिक की खरीदी पर दीपावली बोनांजा आफर दिया गया था जिसका लक्की ड्रॉ आज रविवार शाम 3 बजे अपने प्रतिष्ठान मां मोबाइल रिपेयरिंग शाप एसेसरीज चांपा रोड में किया गया।लक्की ड्रॉ में सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, पंच प्रकाश देवांगन,संचालन कर्ता जितेन्द्र तिवारी, विकास तिवारी, राजकुमार कश्यप राजू,भूवन कश्यप गुरूजी,संजय देवांगन, कमल खूंटे,रामकृष्ण देवांगन, हिमांशु थवाईत,मां मोबाइल के संचालक श्याम कुमार साहू, उनके पिताजी भागवत प्रसाद साहू,मन्नू लाल साहू ,बलवंत राय खूंटे,रामभरोस पटेल ,हिमांशु कश्यप ,आरती कर्ष प्रिया यादव
सहित बड़ी संख्या में बिर्रा,तालदेवरी सेमरिया बोरसी करनौद नक्टीडीह ठाकूरदीया मुक्ता जमडी मल्दा किकिरदा सोनादह केरा सहित क्षेत्र के ग्राहक जिन्होंने खरीदी की उपस्थित थे। लक्की ड्रॉ में सभी ग्राहकों का चिठ्ठा एक डिब्बे में रखकर सभी के सामने नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा चिट्ठा निकाला और और नाम की घोषणा की गई। जिसमें प्रमुख 10 मुख्य पुरस्कार लक्की ड्रॉ विजेताओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी , वाशिंग मशीन,रियल मी मोबाइल, ब्लूटूथ स्पीकर,मिक्सी,की पैड व जियो मोबाइल, स्मार्ट वॉच आदि 10 प्रमुख उपहार व अन्य 20 लोगों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम विजेता इलेक्ट्रिक स्कूटी का पुरस्कार महाकाल की नगरी जमड़ी से रामविलास कश्यप को मां मोबाइल रिपेयरिंग एंड एसेसरीज के संचालक श्याम कुमार साहू के पिताजी के हाथों चाबी सौंपी गई।आज के इस भव्य आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित ग्राहक उपस्थित थे। बिर्रा क्षेत्र में उपहार योजना का यह मां मोबाइल शाप का दूसरा अवसर से क्षेत्रीय ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण रहा।











