बिर्रा में कलशयात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ

बिर्रा में कलशयात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ

October 26, 2025 0 By Ajeet Yadav

(करमा नृत्य के साथ निकली कलश यात्रा शोभायात्रा)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – कृष्णा जलपान गृह बस स्टैंड चौक बिर्रा कश्यप निवास में करमा नृत्य के साथ भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक आचार्य पं गीता प्रसाद तिवारी रथ पर सवार थे। कथा प्रसंग में 26 अक्टूबर को सुबह भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा के बाद वेदी पूजन षटध्यायी,कथा महात्म्य व धुंधकारी की कथा सुनाई गई। कलशयात्रा कथा स्थल से चंडी देवी मंदिर,मुख्य मार्ग,कंकालीन मंदिर, भाटापारा होते हुए कथा स्थल बस स्टैंड पहुंची। कलशयात्रा शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सहित श्रद्धालू शामिल हुए।आगे की कथा में कपिल चरित्र देवहूति उपाख्यान, ध्रुव चरित्र, ऋषभदेव चरित्र,29 को अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र,30 को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, मनुवंश वर्णन, रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव,31 को पुतना उद्धार,बाललीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, रूक्मणी मंगल विवाहोत्सव,1 नवंबर को भगवान के अनन्य विवाह, सुदामा चरित्र 2 को श्रीकृष्ण उद्धव प्रसंग, भगवान का परमधाम गमन, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्तरी, तुलसी विवाह,3 को विष्णु सहस्रनाम पाठ, तुलसी वर्षा यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न होगा। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान अवधबिहारी कश्यप,सहोदरा बाई कश्यप,स्व. गोविन्द राम कश्यप, राम बाई कश्यप, कृष्णपाल कश्यप, दुलौरीन बाई कश्यप, लोकेन्द्र कुमार, भारती कश्यप, लोकेश कश्यप, ज्योति कश्यप, नीरज कश्यप, दीपक कश्यप, जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू बाबा, एकादशिया साहू,मणीलाल कश्यप, जितेन्द्र तिवारी,श्रवण कुमार कश्यप, लखनलाल देवांगन सम्मेलाल यादव, सौखीलाल पटेल, मनहरणलाल,प्रभू चंद्रा,शिवरतन श्रीवास,नोकराम श्रीवास,ओमप्रकाश कश्यप, भव्य कश्यप,पुनीबाई कश्यप (चाची), गंगोत्री दिलहरण, गीता स्व. सुन्दरलाल, गायत्री सुखीराम, शांति – दिलीप, कुमारी मनोज, तिलोत्मा महावीर, रामकुमारी कार्तिक, रजनी, रागिनी, आकाश,श्रवण, हीरालाल, नारायण, मोतीलाल, मणीलाल, बनवारी, शशीभूषण, रामप्रसाद, भुवन, जीवन, नेतराम, रामगोपाल, प्रमोद, राजू, बुदेश, बुदेश्वर, रथराम, पीताम्बर, गोपाल, कुंजी, दिलीप, राजू (पुलिस), नीरज, दीपक, भव्य एवं समस्त मल्दीहा कश्यप ,राजकुमार, राजेन्द्र, भरत, शिवकांत, जितेन्द्र, सतीश, दुर्गेश, ओमप्रकाश, राधिका, अंजली, नंदिता, भुनेश्वरी, कावेरी, ईशिता, ज्योति, अन्वेक्षा सहित कश्यप परिवार और शुभचिंतक स्नेहीजन जुटे हुए हैं।