आचार्य भरत बस्ती (बिलाई टांगर) से 150 स्वयंसेवकों के साथ निकला शताब्दी वर्ष पथसंचलन , गुरु सिंह सिख सभा पत्थलगांव के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (कुक्कू) भाटिया जी बने मुख्य अतिथि… “हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर सिंह जी जैसे महान गुरुओं के कारण आज हम हिंदू सभी शान से जीवन यापन कर रहे हैं” ; तुलसी दास जी (प्रांत सेवा प्रमुख
October 10, 2025जशपुरनगर :-
पूरे विश्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अभी अपने 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयदशमी का शताब्दी वर्ष पथसंचलन निकाल रहा है । इस वर्ष कुछ अलग है : पहले पूरे नगर अथवा खंड का पथ संचलन एकसाथ निकाला जाता था , किंतु इस वर्ष संघ की अंतरराष्ट्रीय योजना के तहत प्रत्येक नगरों में चार बस्तियों में संचलन अलग-अलग निकाला जा रहा है । प्रत्येक खंडों में अलग-अलग मंडलों में संचलन का आयोजन किया जा रहा है । जिससे संघ लगभग प्रत्येक घर में पहुंच रहा है , आने वाले समय में संघ पूर्ण महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आएगा । इसी तारतम्य में पत्थलगांव नगर में भी पत्थलगांव नगर में चार बस्तियों का विभाजन किया गया है , जिसमें से एक बस्ती “पुरानी बस्ती” का पथसंचलन का आयोजन दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को किया गया था । आज दूसरी बस्ती “आचार्य भरत बस्ती” (बिलाईटांगर) से 9 अक्टूबर 2025 को संचलन निकाला गया , जिसमें 150 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
पत्थलगांव के आचार्य भरत बस्ती (बिलाईटांगर) का यह शताब्दी वर्ष पथसंचलन बिलाईटांगर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे बिलाईटांगर/जशपुर रोड में कदम से कदम मिलाकर सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचकर अपने कार्यक्रम का समापन किया । संचलन में 150 से भी अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया । विजयादशमी पथसंचलन के इस कार्यक्रम में माननीय जिला संचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्थलगांव के गुरु सिंह सिख सभा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (कुक्कू) भाटिया जी रहे , जिन्होंने संघ को एक गैरराजनीतिक एवं नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करने वाला संगठन बताया एवं सभी स्वयंसेवकों को संघ को 100 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री तुलसी दास जी ने कहा ; “हिंदू के पतन का कारण हिन्दू स्वयं है हिन्दु भाव को जब जब भूले , आई विपद महान , भाई छूटे धरती खोई , मिट गये धर्म संस्थान । लेकिन अब हिन्दू जाग गया है एवं अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है । भगवा ध्वज एवं तिरंगे की उपमा को स्पष्ट करते हुए तुलसी दास जी ने आगे कहा : भगवा ध्वज देश की आन बान है एवं तिरंगा ध्वज इस देश की शान है । भारत देश कभी गुलाम नहीं रहा , जब जब भारत पर देशी आक्रांताओं ने आक्रमण किया उनके प्रत्येक हमले का लोहा लेने भारत का सपूत खड़ा हुआ है एवं अपनी विजय सुनिश्चित की है । हमारे देश ने महान मराठा महाराणा प्रताप जैसे सपूतों को जन्म दिया जिन्होंने घास की रोटी खानी पसंद की , लेकिन अंग्रेजों की चाकरी स्वीकार नहीं की । सिक्खों के इतिहास के महिमा का बखान करते हुए कहा : गुरु तेगबहादुर हिंद की चादर बने , जिन्होंने हिंदुओं की रक्षा हेतु अपनी बलि चढ़ा दी । गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे में से जोरावर सिंह फतेह सिंह दीवार चिन्ह दिए गए और धर्म की अडिगता के लिए एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया । संघ के विषय में तुलसी दास जी ने कहा ; संघ की शाखा कल्पवृक्ष है , जो मांगोगे वो मिलेगा । यह एक ऐसा संगठन है जिसमें हर क्षेत्र के महारथ सम्मिलित है । पूर्व के समय में जब संघ की स्थापना की जा रही थी तो लोग संघ के संस्थापक परम पूज्यनीय सर संघचालक डॉ• हेडगेवार जी से कहते थे – 4 हिन्दू तब मिलते है जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो और उसे कंधा देना हो , हिंदुओं को तोलना अर्थात मेंढ़को को तराजू में तोलना… किंतु संघ ने इस विचार को परिवर्तित किया और आज देश देख रहा है कि किस प्रकार संघ ने सर्व हिन्दू समाज को संजोया है और किस गति से सभी आगे बढ़ कर राष्ट्र की सेवा कर रहे है और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग दे रहे है…!!”
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रचारक कमलेश चंद्रा जी के मार्गदर्शन में नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल , सह नगर कार्यवाह आयुष अग्रवाल , संपर्क प्रमुख साकेत अग्रवाल , प्रचार प्रमुख राहुल शर्मा , घोष प्रमुख अमन साहू , सह बस्ती प्रमुख बिंदेश्वरी शर्मा जी एवं नंदकुमार डनसेना जी उपस्थित रहे । साथ ही जिला सेवा प्रमुख अनूप मित्तल जी , खंड कार्यवाह विनोद जायसवाल जी एवं खंड कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नारायण यादव जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ ।



