गौसेवा आयोग समिति सोनहत के सदस्य बने बलबीर पुषाम नियुक्ति पत्र मंत्रालय से हुई जारी* *ब्लॉक अध्यक्ष बने सुखेन्द्र प्रजापति*
October 10, 2025संवाददाता रोहित यादव
छत्तीसगढ़ सरकार ने गौ-सेवा आयोग नियम 2005 में संशोधन कर जिला और ब्लॉक स्तरीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है राज्य बनने के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर गौशालाओं के निरीक्षण के लिए समितियों का गठन किया गया है। राज्य में जिला और ब्लॉक स्तर पर कुल 934 अध्यक्ष और सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी में अध्यक्ष और 5-5 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। अध्यक्ष और सदस्य 3 साल के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे। सोनहत मे ब्लॉक अध्यक्ष सुखेन्द्र प्रजापति और समिति सदस्य हेतु बलबीर पुषाम जयराम रामकरण केशव को नियुक्त किया गया ।
*समिति सदस्य हेतु बलबीर पुषाम जयराम रामकरण केशव को नियुक्त किया गया ।*
ये समितियां गौशालाओं के पंजीकरण, पर्यवेक्षण, जैविक खेती और गौशाला प्रबंधन की मॉनिटरिंग करेगी। तस्करों पर नजर रखेगी। इन समितियों की नई गौशाला शुरू कराने में अहम भूमिका होगी।आदेश के अनुसार जिला स्तरीय गौ सेवा समिति हर 2 महीने में और ब्लॉक स्तरीय समिति हर महीने बैठक करेगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष करेंगे। उनकी अनुपस्थिति में सदस्यों में से कोई एक अध्यक्षता कर सकता है। बैठक का आयोजन और व्यवस्थापन समिति के सचिव करेंगे।



