राष्ट्रीय स्वयंसेवक का विजयादशमी पर्व 11 को

राष्ट्रीय स्वयंसेवक का विजयादशमी पर्व 11 को

October 9, 2025 0 By Ajeet Yadav

बिर्रा– विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचालन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में 11अक्टूबर दिन शनिवार 2025 को आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड बम्हनीडीह के द्वारा विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में 11अक्टूबर दिन शनिवार 2025 को दोपहर 3 बजे एवं शाम 4 ब़जे उत्सव मनाया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरिराम जायसवाल जिला सहायक परियोजना अधिकारी पूर्व महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलाराम भारद्वाज डिप्टी कलेक्टर पोडी उपरोड़ा कोरबा की उपस्थिति में होगा।खण्ड कार्यवाहक
पिताम्बर कश्यप खण्ड व्यवस्थापक बुद्धेश्वर कश्यप मंडल कार्यवाहक रामगोपाल तिवारी ने सभी स्वयंसेवक संघ के सदस्यों को अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।