बिर्रा हायर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र की मांग*  *(जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने डीईओ को लिखा पत्र

बिर्रा हायर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र की मांग* *(जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने डीईओ को लिखा पत्र

October 9, 2025 0 By Ajeet Yadav


जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा केंद्र स्वीकृत किए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बिर्रा एवं आसपास के ग्रामों के सैकड़ों विद्यार्थी हर वर्ष 5-7 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्रों तक परीक्षा दिलाने जाते हैं,जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही विशेषकर छात्राओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है। परिवहन सुविधा के अभाव में कई अभिभावक भी अपने बच्चों को परीक्षा के लिए भेजने को लेकर चिंतित रहते हैं।इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में परीक्षा केंद्र की स्थापना की माँग की गई है, ताकि विद्यार्थियों को निकटस्थ एवं सुरक्षित परीक्षा स्थल उपलब्ध हो सके।

*परीक्षा केंद्र 5 किलोमीटर दूर,आने-जाने में होती है परेशानी*

वहीं बिर्रा में परीक्षा केन्द्र नहीं होने से विद्यर्थियों को 5 किलोमीटर दूर तालदेवरी के परीक्षा केंद्र में परीक्षा दिलाने जाना पड़ता है जिससे विघार्थियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही कई बार साधन के अभाव में विद्यार्थी परीक्षा केंद्र समय से नहीं पहुंच पाते जिससे सालभर कि मेहनत बेकार हो जाती है।

वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिक्षा विभाग से इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक कदम उठाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

टीप फोटो संलग्न