शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार , भेजा गया जेल

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार , भेजा गया जेल

October 9, 2025 0 By Ajeet Yadav

रोहित यादव बलरामपुर

बलरामपुर जिले के डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी को डवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

जानकारी के अनुसार प्रार्थिया दिनांक 08/10/2025 को चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अजय एडगी पिता पिता सहजू एडगी, उम्र 21साल, निवासी डूमर खोल, चौकी डबरा के द्वारा शादी का झांसा देकर विगत 07-08 माह पूर्व से शारीरिक संबंध बनाया है जिससे पीड़िता 06 माह की गर्भवती हैं आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शिकायत करने आई है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर चौकी डवरा में अपराध क्रमांक 36/2025, धारा 69 भा.न्या.सं. दर्ज कर मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण की विवेचना शुरू की गई। विवेचना दौरान प्रकरण में चौकी प्रभारी डबरा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्राप्त होने के चंद घंटे के भीतर ग्राम डूमरखोला (लाईन पारा) से आरोपी अजय एडगी पिता पिता सहजू, उम्र 21साल, निवासी डूमर खोल, चौकी डबरा, थाना पस्ता, जिला बलरामपुर- रामानुजगंज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।