बिर्रा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजन
October 9, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा— पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजा दाऊमुहल्ला व शांति चौक में 18 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को देव आह्वान वेदी पूजन से प्रारंभ होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊमुहल्ला व शांति चौक में पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजा 18अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। महालक्ष्मी पूजा यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी सहयोगी गुलाबचंद तिवारी विकास तिवारी के सान्निध्य में होगा। महालक्ष्मी की महाआरती सुबह 8 बजे एवं शाम 7 बजकर 30 मिनट में सांयकालीन आरती होगा। महालक्ष्मी पूजा 18 अक्टूबर दिन शनिवार धनतेरस को देव आव्हान वेदी पूजन 19 अक्टूबर रविवार नरक चतुर्दशी यम पूजा 20 अक्टूबर सोमवार दीपावली विशेष काली पूजन लक्ष्मी सरस्वती और कुबेर पूजन तथा 108 दीप प्रज्ज्वलित 22 अक्टूबर जसगीत गायन बच्चों का कार्यक्रम 23 अक्टूबर यज्ञ हवन पूर्णाहुति ब्राह्मण भोज ब्राम्हण भोज 24 अक्टूबर शुक्रवार को कर्मा नृत्य कीर्तन मंडली के साथ महालक्ष्मी मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजा को लेकर दाऊमुहल्ला व शांति चौक के समिति के सदस्य और मुहल्ले वासी ने कार्यक्रम को प्रचार प्रसार करने एवं अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां करने में जुटे हुए हैं । वहीं शांति चौक बिर्रा में 22 अक्टूबर को जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता का भब्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।



