यात्री प्रतीक्षालय में संदिग्ध अवस्था मे मिली लाश

यात्री प्रतीक्षालय में संदिग्ध अवस्था मे मिली लाश

October 6, 2025 0 By Ajeet Yadav

प्रभा यादव

जशपुरनगर-

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता के एक यात्री प्रतीक्षालय में शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान चन्द्रा सिंह पिता सिंगा राम (45 वर्ष) निवासी अम्बिकापुर गांधी नगर के रूप में हुई है।

शनिवार की शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार चन्द्र सिंह अपने ससुराल खरकट्टा गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात वह शराब के नशे में तमता यात्री प्रतीक्षालय में पाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मृतक आदतन शराबी था और अक्सर नशे की हालत में घर से बाहर रहता था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।