बिर्रा – बीती रात दो बजे रायपुर से लोहा लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक सीजी 11 एएस 9600 ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस स्टैंड चौक को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गई जिससे चौक पर स्क्रैच आ गया है
वहीं ट्रक का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।जिसकी सूचना मिलते ही बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू टीम के साथ रात में ही पहुंचकर स्टापर लगाकर मार्ग को नियंत्रित किया गया।
आज सुबह क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाया जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में भी इस तरह से लापरवाही पूर्वक वाहनों से बस स्टैंड चौक दो बार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी पर अब चौक पर सोलर पैनल बिजली लगाए जाने पर मजबूत बना हुआ है
जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी इस तरह चौराहे पर तेज़ गति से वाहनों की आवाजाही से हमेशा भय की स्थिति बनी रहती है।