प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की प्रगति हेतु जिले में किया जा रहा प्रगति सभा का आयोजन
September 11, 2025
चंद्रभान यादव जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रथम चरण में सर्वाधिक लंबित आवास वाले ग्राम पंचायतों में 8 सितंबर से प्रगति सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए समस्त ग्राम पंचायतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रगति सभा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों का उन्मुखीकरण एवं उनकी समस्याओं का तय समय सीमा में निराकरण करते हुए आवास को पूर्ण किया जाना है।
वर्तमान में कृषि कार्य एवं अत्यधिक बारिश के कारण हितग्राहियों को किस्त की राशि प्रदाय होने उपरांत कार्य बंद होने की स्थिति में अब गति देने की आवश्यकता है। इस हेतु 08 सितम्बर 2025 को प्रगति सभा का आयोजन किया गया। उक्त प्रगति सभा में संबंधित ग्राम पंचायतों के आवास नोडल अधिकारी, तकनीकी सहायक, सचिव,सरपंच, उपसरपंच, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, रोजगार सहायक, आवास मित्र, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, स्थानीय मैटेरियल सप्लायर, राजमिस्त्री आदि के साथ-साथ जिले एवं जनपद स्तर के अधिकारी को भी शामिल होने हेतु निर्देश दिए गए है।