मितानिनो ने स्वस्थ पंचायत समन्वयक के द्वारा सत्यापन पर उठाये सवाल  स्वस्थ पंचायत समन्वयक के पद पर मितानिनो ने जताई आपत्ति

मितानिनो ने स्वस्थ पंचायत समन्वयक के द्वारा सत्यापन पर उठाये सवाल स्वस्थ पंचायत समन्वयक के पद पर मितानिनो ने जताई आपत्ति

September 9, 2025 0 By Ajeet Yadav

कोरबा। प्रदेश मितानिन संघ के जिला पदाधिकारी ने जिला के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कों स्वस्थ्य पंचायत समन्वयक के द्वारा क्षतिपूर्ति भुगतान सत्यापन करने के आदेश के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए उनकी नियुक्ति पर आपत्ति उठाई.
राज्य संसाधन के पत्र क्रमांक स सेक्शन (एन एच एम) 2162 नवा रायपुर 04/092025 के संदर्भ में जिला के मितानिनो ने जिला चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन में लिखा है कि मितानिन 7 अगस्त से प्रदेश व्यापी हड़ताल पर है प्रदेश के मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक ब्लॉक समन्वयक, हेल्थ डेस्क फैसलिटेटर शासन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में है एन एच एम के द्वारा पत्र जारी कर अनाधीकृत पद स्वस्थ पंचायत समन्वयक से मितानिन प्रशिक्षकों के क्षतिपूर्ति भुगतान का सत्यापन करने आदेश जारी किया है.

जो न्याय संगत नहीं है इन्होने पत्र में लिखा है कि क्रमानुसार 1.स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक का किस संस्था द्वारा चयन किया गया और चयनकर्ता कौन है?2. स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक का चयन किस आधार पर किया गया एवं इनका चयन किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया?3. स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक का चयन किस वर्ष किया गया?4. स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक चयन के लिए राज्य शासन या केंद्र सरकार से क्या अनुमति ली गई है? 5. स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक कों क्षतिपूर्ति भुगतान की स्वीकृति क्या वित्त विभाग से ली गई है? 6, स्वस्थ पंचायत समन्वयक की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किस मद से किया जाता है?7.स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक का कार्य क्या-क्या है? 8. स्वस्थ पंचायत समन्वयक के क्षतिपूर्ति राशि माह अप्रैल 2025 से माह जुलाई 2025 तक किस मद से भुगतान किया जा रहा है? क्या इनके भुगतान के लिए वित्त विभाग से अनुमति लिया गया है कृपया आदेश की छाया प्रति की मांग की गई है. प्रदेश में मितानिन,मितानिन प्रशिक्षक कार्यरत है उनके द्वारा पत्रक क्षतिपूर्ति में एएनएम/बीएमओ सत्यापन करें हमें आपत्ति नहीं है किंतु स्वस्थ पंचायत समन्वय के सत्यापन से हमें आपत्ति है. आपसे विनम्र निवेदन है कि स्वास्थ्य सचिव के पत्र क्रमांक सेक्शन एनएचएम 2162 में स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक के द्वारा मितानिन प्रशिक्षक क्षति पूर्ति सत्यापन के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है.