जितेंद्र तिवारी/बिर्रा – प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा द्वारा आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों और विशिष्ट जनों के सम्मान में आचार्य चाणक्य सभागार में सेवानिवृत्त हुए जो आज इस दुनियां में नहीं है ऐसे विभूतियों की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया जी उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत जांजगीर चांपा,मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति,अध्यक्षता प्राचार्य एफ एल साहू, विशिष्ट अतिथि गीताराम तिवारी, हरिराम डडसेना जी थे।जिसमें सेवानिवृत्त प्रधानपाठक फेंकू लाल त्रिवेदी स्मृति सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक एल आर कश्यप (घिवरा) को,सेवानिवृत्त बीईओ स्व एम आर कुंभकार स्मृति सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक महाराम कश्यप (बिर्रा),सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. बाबूलाल देवांगन स्मृति सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक रामशंकर कश्यप (घिवरा),वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी टी के दुबे स्मृति सम्मान पत्रकार डीएन देवांगन को शाल श्रीफल मोमेंटो से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।इसके साथ ही विशिष्ट योग्यता सम्मान में केआर कश्यप (संगीत प्राचार्य), श्रवण कुमार थवाईत (संगीत गुरूजी), अरूण कश्यप (नवाचार शिक्षक),प्रेम सागर कश्यप (साहित्यिक योगदान), बुद्धेश्वर कश्यप (शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान) और सेवानिवृत्त हुए शिक्षक हेतराम साहू, बी एल चंद्राकर,सविता त्रिवेदी,मुरारी लाल थवाईत, सरधा राम डडसेना,मनोहर लाल डडसेना,नारायण प्रसाद साहू,खिलावन प्रसाद दुबे,को एक मंच से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया जी ने कहा कि समाज में शिक्षक ही सर्वोपरि है जो चाहे तो समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ा कर उसकी मंजिल तक पहुंचा सकता है।शिक्षक का समाज को जरूरच है। कार्यक्रम को पं गीता प्रसाद तिवारी,एफ एल साहू, हरिराम जायसवाल, मुरारीलाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण आयोजक मोहनलाल कश्यप ने और सफ़ल संचालन मनोज कुमार तिवारी ने किया। स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रवीण तिवारी और सृष्टि कश्यप ने प्रस्तुत किया।आयोजक को लेकर मोहनलाल कश्यप, मनोज कुमार तिवारी,श्रवण कुमार कश्यप,बुद्धेश्वर कश्यप,पितांबर कश्यप, मनीष वैष्णव, कमलेश गुप्ता, तुलेश्वर देवांगन,रामकिशोर देवांगन,जितेंद्र तिवारी,शत्रुघ्न कश्यप,प्रवीण तिवारी,प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के सदस्य जुटे हुए थे।