करता था राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़, पुलिस ने सिखाया सबक,गुंडा बदमाश हेमंत उर्फ हर्षित यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल
September 1, 2025मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए , पीड़ित प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में छेड़छाड़ के लिए बी एन एस की धारा 74 78 व 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
चूंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल आरोपियों की धर पकड़ हेतु थाना पत्थलगांव पुलिस को निर्देशित किया गया, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के दोनों आरोपियों को पकड़ने हेतु लगातार, उनके निवास स्थान सहित अन्य, सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी हेमंत उर्फ हर्षित यादव को हिरासत में ले लिया गया, दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जो कि फरार है, पुलिस के द्वारा उसकी पता साजी की जा रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी हेमंत उर्फ हर्षित यादव, उम्र 22 वर्ष निवासी महुआ टोली, थाना पत्थलगांव , के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, व आरक्षक राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



