स्कूल एडमिशन: अब 18 अगस्त तक हो सकेगा स्कूलों में एडमिशन, सभी प्राचार्यों को जारी हुआ आदेश
August 17, 2025रायपुर। स्कूलों में बच्चों को दाखिला अब 18 अगस्त तक मिल सकेगा। इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 9वीं से 12वीं तक एडमिशन की अंतिम तिथि पहले 31 जुलाई तक रखी गयी थी।
बाद में बच्चों की सुविधा को देखते हुए स्कूलों में एडमिशन को 16 अगस्त तक लेना निर्धारित किया गया। लेकिन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त जनमाष्टमी और 17 अगस्त को रविवार की छुट्टी की वजह से अब 18 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकेगा।




