बिलासपुर में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बदमाश, लड़की से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बिलासपुर में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बदमाश, लड़की से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

August 17, 2025 0 By Ajeet Yadav
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस कस्टडी से एक आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की से छेड़खानी के आरोपी में पुलिस ने युवक को रात मेें गिरफ्तार किया था। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी रात में सोते रह गये और आरोपी मौका देखकर थाने से भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रहे है।

पुलिस थाने से आरोपी के फरार होने का ये मामला कोनी थाना का है। जानकारी के मुताबिक कोनी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। उसने सरकंडा के मोपका स्थित गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी स्वरित सिंह को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया था।