नाबालिक बालिका का अपहरण कर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

नाबालिक बालिका का अपहरण कर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

August 16, 2025 0 By Ajeet Yadav

चंद्रभान यादव जशपुर।। पंड्रापाठ चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम का आरोपी ने 13 वर्षीय नाबालिक बालिका का अपहरण कर जबरन अपने साथ ले गया था , प्रार्थी व उनके परिजनों के द्वारा अपनी नाबालिक बेटी की पता साजी की जा रही थी, कि दिनांक 12.08.25 को प्रार्थी की नाबालिक बेटी, गांव के पास स्थित एक जंगल में अकेली मिली, पूछताछ पर उसकी नाबालिक बेटी ने बताया कि आरोपी मनदीप राम के द्वारा उसे जबरन अपने साथ ले जाकर दो दिनों तक जंगल में रखा गया था, इस दौरान आरोपी ने नाबालिक पीड़िता से जबरन दुष्कर्म भी किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट पर , पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी पंड्रापाठ में बी .एन .एस .की धारा 137(2),64(2) 65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा5,6 के तहत के अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पीड़ित नाबालिक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर ईलाज कराया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मनदीप राम उम्र 21 वर्ष को उसके घर से घेरा बंदी कर हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मनदीप राम उम्र 21 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंड्रापाठ उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्रधान आरक्षक राजेश कुजूर, आरक्षक अरुण राम व दिनेश्वर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Oplus_16777216
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, चौकी पंड्रापाठ क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका का अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर,न्यायिक रिमांड पर जेल गया है।