शिक्षिका को रिलीव करने पर बौखलाये प्रधान पाठक पति ने खोया आपा, BEO आफिस में घुसकर दे दी धमकी, वीडियो वायरल
August 16, 2025
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल विकासखंड में पदस्थ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) अरविंद ध्रुव के साथ हुई अभद्रता का मामला शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोहतरा के प्रधान पाठक सुशील साहू बीईओ के दफ्तर में घुसकर धमकी देते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहाहै। इसे लेकर पहले ही डीईओ को शिकायत की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, सुशील साहू की पत्नी विनीता साहू, जो कि शिक्षिका हैं, का हाल ही में शाला युक्तिकरण के तहत स्थानांतरण अमलीडीह से विरनारायणपुर (सोनाखान) किया गया है। रिलीव आदेश जारी होने से नाराज होकर सुशील साहू अचानक बीईओ कार्यालय कसडोल पहुंचे और रिलीव आदेश रोकने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान उन्होंने न केवल ऊंची आवाज में बहसबाजी की, बल्कि बीईओ को धमकाने तक की कोशिश की।